फेसबुक वाली फैशन डिजाइनर निकली ठग, शादी का झांसा देकर पटना के कारोबारी से 74 लाख की ठगी
वरीय संवाददाता, मई 24 -- महिला साइबर ठग ने फेसबुक के माध्यम से पटना सिटी के एक कारोबारी से संपर्क कर पहले दोस्ती की। उसने खुद को फैशन डिजाइनर बताकर पहचान बढ़ाई और फिर शादी का प्रस्ताव देकर पीड़ित का विश्वास जीत लिया। इसके बाद बिटकॉइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से ऑनलाइन 74.92 लाख रुपये निवेश करा लिये। जब कारोबारी ने रुपये निकालने की कोशिश की तो वे इसमें विफल रहे। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित का अपना कारोबार है। बीते दिनों फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान बेंगलुरु निवासी एक युवती से हुई थी। फोन नंबर लेने के बाद दोनों के बीच लंबी बातचीत होने लगी। युवती ने खुद को फैशन डिजाइनर बताते हुए कारोबारी के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। यह भी पढ़ें- निति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.