गोपालगंज, मई 24 -- गोपालगंज।जिले के फुलवरिया थाने के अहिरौली गांव में शनिवार की शाम फुटबॉल खेलने के दौरान एक किशोर को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी किशोर शेख मुन्ना का 12 वर्षीय बेटा मो. आसिफ बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि किशोर गांव स्थित खेल में फुटबॉल खेलने के लिए गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर वहां कुछ लड़के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर किशोर के पीठ में चाकू मार कर घटना को अंजाम दिया गया। घटना के दौरान खेल मैदान में अफरातफरी मच गई। कई बच्चे व लड़के वहां से भाग खड़ हुए। यह भी पढ़ें- मांझागढ़ में पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए पहले उसे लेकर फुलवरिया फिर मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां इमरज...