फिर बदल गया हिमाचल प्रदेश का मौसम, शिमला में हुई ओलावृष्टि; लू और आंधी का अलर्ट
शिमला, मई 24 -- Himachal Pradesh Weather: मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को राज्य के ऊंचाई वाले और मध्य पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। कई जगह बादल छाए हैं, जबकि उच्च पर्वत श्रंखलाओं पर बीती रात हल्की बर्फबारी भी हुई। दूसरी ओर ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर जैसे निचले और मैदानी इलाकों में सुबह से तेज धूप खिली है और गर्मी का असर महसूस किया गया। शिमला में ओलावृष्टि भी हुई है।यहां हुई बारिश मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 23 मिलीमीटर बारिश सुनिभज्जी में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जोत में 11 मिलीमीटर, जोगिंद्रनगर में 8 मिलीमीटर, फागू में 3 मिलीमीटर, कोकसर में 1.4 मिलीमीटर और पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.