किशनगंज, मई 25 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता। "फिट इंडिया मूवमेंट" के तहत आयोजित "संडे ऑन साइकिल" अभियान के 75वें संस्करण के अवसर पर रविवार को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज द्वारा भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) पवन कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। साइकिल रैली का उद्देश्य जवानों एवं आम नागरिकों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित व्यायाम को प्रोत्साहित करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करना तथा प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए तेल बचाने और ईंधन की खपत कम करने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। रैली वाहिनी परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए पुन: वाहिनी परिसर में आकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- साइकिल रैली : व्यायाम-फिटनेस को अ...