मुंगेर, मई 25 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को एसएसबी 16वीं वाहिनी जमुई के कमांडेंट के निर्देश पर सशस्त्र सीमा बल की एफ कंपनी द्वारा फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के मध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा फिट रहने के लिए प्रेरित किया गया। साइकिल रैली में एसएसबी के जवानों के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं और ग्रामीण युवा भी शामिल होकर गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। रैली में शामिल एसएसबी जवानों, छात्रा और युवाओं ने लोगों को नियमित व्यायाम, खेलकूद और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- इमामगंज के सलैया में एसएसबी के जवानों ने छात्र छात्राओं के साथ फिट इंडिया को लेकर निकले तिरंगा यात्रा इस दौरान फिट इंडिया, स्वस्थ इंडिया का संदेश ग्रामीणों को दिय...