बरेली, मई 24 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का वार्षिक सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम रविवार को आईएमए सभागार में आयोजित हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम फायर मीट्स आइस रखी गई थी, जिसके तहत चिकित्सकों और उनके परिजनों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा से दर्शकों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथियों में विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विधायक सलोना कुशवाहा, पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, आईएमए यूपी के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मणिकंदन ए, एडीजी रमित शर्मा, महापौर डॉ. उमेश गौतम, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह और एसीएमओ डॉ. अमित सिंह शामिल हुए। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को आयुष मंत्री ने नवाजा चिकित्सकों ने संगीत और नृत्य क...