फाफामऊ में बिजली का तार काटने पर हंगामा, मारपीट
प्रयागराज, मई 24 -- फाफामऊ में एक फॉल्ट के बाद बिजली का तार काटने पर जमकर हंगामा हुआ। जेई विश्व प्रकाश राय ने सरकारी काम में बांधा, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और मारपीट व गाली गलौज के आरोप में एक ठेकेदार समेत अन्य के खिलाफ फाफामऊ थाने में तहरीर दी है। हालांकि रात तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। तहरीर के मुताबिक, रविवार शाम साढ़े चार बजे बिजली विभाग की टीम एक फॉल्ट की सूचना जांच करने पहुंची। आरोप है कि वहां पर एक ठेकेदार ने कटियामारी थी, जिसके कारण लोड बढ़ा और केबल जल गया था। उस तार को काटने पर निर्माणाधीन मकान के मालिक ने बिजलीकर्मियों को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- बिजली को लेकर ऐक्शन में अधिकारी, घर-घर जांच की तैयारी, बताया- क्यों ज्यादा संकट दो कर्मचारी जख्मी हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल शांत कराया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.