फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में जिले का सघन अभियान
किशनगंज, मई 25 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता फाइलेरिया जैसी गंभीर मच्छरजनित बीमारी के उन्मूलन को लेकर किशनगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा टीएएस-1 (ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वेक्षण-1) अभियान लगातार व्यापक रूप लेता जा रहा है। वर्षों से संचालित सामूहिक दवा सेवन अभियान के बाद अब जिले में विद्यालय आधारित वैज्ञानिक सर्वेक्षण के माध्यम से यह आकलन किया जा रहा है कि समुदाय में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति क्या है तथा बीमारी के प्रसार की श्रृंखला किस हद तक नियंत्रित हुई है। फाइलेरिया एक परजीवी जनित रोग है, जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। इस रोग के कारण शरीर के विभिन्न अंगों में असामान्य सूजन उत्पन्न हो जाती है, जिससे व्यक्ति को जीवनभर शारीरिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। टीएएस-1 सर्वेक्षण के अंतर्गत विशेष रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.