फाइनल में संदीप इलेवन ने भागलपुर इलेवन को 26 रन पराजित कर बना विजेता
मुंगेर, मई 25 -- तारापुर,निज संवाददाता। पढ़भाड़ा पंचायत अंतर्गत खानपुर कुशवाहा टोला में शनिवार की रात शॉर्ट लेग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। छह-छह ओवर के इस रोमांचक टूर्नामेंट में 11 अलग-अलग टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन उपप्रमुख प्रतिनिधि मनोज मंडल ने किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संदीप इलेवन खानपुर एवं भागलपुर इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर संदीप इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर इलेवन की टीम छह ओवर में मात्र 38 रन पर ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार संदीप इलेवन ने 26 रन से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में 14 गेंदों पर 30 रन की पारी खेलने वाले गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.