शाहजहांपुर, मार्च 25 -- रोजा। फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर करीब दो करोड़ रुपये की कर चोरी करने और व्यापारियों को अवैध आईटीसी लाभ दिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसओजी, सर्विलांस और रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मोहम्मदी रोड पुल के पास से आरोपी पंकज कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया के जरिए लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो जैसे दस्तावेज हासिल कर लेते थे। इसके बाद कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर फर्जी जीएसटी फर्मों का पंजीकरण कराया जाता था। इन फर्मों के नाम से फर्जी ई-वे बिल और बिल्टी तैयार कर महाराजगंज, गोरखपुर और कुशीनगर से स्क्रैप खरीदकर मुजफ्फरनगर में बिक्री दिखाते हुए कर चोरी की जाती थी। मामले में कनिष्ठ लिपिक विकास कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एसआईटी का गठन...