फरियादी ने खुरहंड चौकी प्रभारी व दीवान पर लगाया जूतों से पिटाई का आरोप
बांदा, मई 23 -- बांदा। जमीन कब्जे के एक मामले में एक फरियादी ने एसपी से शिकायत के बाद खुरहंड चौकी प्रभारी व दीवान पर जूतों से पिटाई करने का आरोप लगाया है। जमीन कब्जे के मामले में पूर्व में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी से की गई शिकायत पर फरियादी से चौकी इंचार्ज और दीवान आगबबूला हो गए और पीड़ित को जूतों से पीट दिया। पीड़ित का आरोप है कि एसपी से शिकायत के बाद पुलिस लगातार उसका उत्पीड़न कर रही है। खुरहंड चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमरेही के मातादीन ने बताया कि 19 मई को एसपी से मिलकर बताया था कि उसकी जमीन में कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने मामले में चौकी पुलिस को तलब करते हुए कार्रवाई को निर्देशित किया था कि इनकी समस्या का समाधान करें। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.