प्रोबेशन टीम की सक्रियता से टली नाबालिग की शादी
सोनभद्र, मई 1 -- सोनभद्र, संवाददता। कच्ची उम्र में विवाह जैसी कुप्रथा पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में गुरुवार की रात थाना विंढमगंज क्षेत्र के बौद्धाडीह गांव में नाबालिग बालिका की शादी कराए जाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवा दिया। कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा, सुपरवाइजर रविन्द्र व नागेन्द्र की टीम गठित की गई। टीम तत्काल विंढमगंज थाना क्षेत्र में पहुंची, जहां बारात दरवाजे पर आ चुकी थी। टीम ने बालिका के परिजनों से आयु संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। वहीं लड़के की उम्र के संबंध में भी साक्ष्य मांगे गए, जिनके आधार पर वह भी नाबालिग पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.