प्राणपुर ओवरब्रिज पर ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, चालक जख्मी
कटिहार, मई 23 -- प्राणपुर,संवाद सूत्र कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क के प्राणपुर ओवरब्रिज पर शनिवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ऑटो चालक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि चालक नशे की हालत में था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायल चालक केहुनियां गांव का निवासी बताया जा रहा है। इस संबंध में प्राणपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.