लोहरदगा, मई 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र में संचालित भीमराव अम्बेडकर विद्यालय के अध्यापक सह संचालक के द्वारा बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आने पर इनके खिलाफ सेन्हा थाने में केस दर्ज कराया गया है। प्रखंड व पुलिस प्रशासन मामले को संज्ञान में लिया और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सेन्हा प्रखंड के मुर्की तोड़ार पंचायत के पखन टोली में गुरुवार को विद्यालय परिसर में पढ़ाई के दौरान शिक्षक ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई दी। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी संयुक्त रूप से जांच करते हुए कार्रवाई की।तोड़ार निवासी जसीम अंसारी के आठ वर्षीय पुत्र दस्तगीर अंसारी की पिटाई की गई, जिसमें बच्चे के दाहिने हाथ में कलाई के पास सूजन आ गया और...