कोडरमा, मार्च 2 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । शहर की हृदय स्थली झंडा चौक और स्टेशन के बीच भक्त प्रह्लाद चौक पर होलिका दहन का मुख्य कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। सोमवार को होलिका दहन स्थल पर रंगोली आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी। पुजारी रामप्रवेश पांडेय ने बताया कि रात में 4.45 बजे होलिका दहन किया जाएगा। यहां राजस्थानी समाज की नवविवाहित महिलाएं गणगौर पूजा के पूर्व परिक्रमा करने के लिए पहुंची। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से यहां श्रद्धालु भक्त पहुंचते हैं। इधर होलिका दहन कमेटी के बिट्टू पहाड़ी, गिरधारी सोनकर, जोशी कुमार, गुड्डू पहाड़ी, मनीष चरण पहाड़ी, रितेश लोहानी, शशांक सोनकर आदि होलिका दहन की अंतिम तैयारियों में लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...