प्रशिक्षु अधिकारियों ने देखा लोको निर्माण का कौशल
वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में गुरुवार को राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली) के 17 सदस्यीय प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने भ्रमण किया। यह दल नेशनल डिफेंस कॉलेज के कमांडेंट एयर मार्शल मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तथा उत्तर प्रदेश के नोडल अधिकारी आनंद कुमार पांडेय के साथ बरेका पहुंचा। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने सदस्यों का स्वागत किया। मुख्य विद्युत इंजीनियर-लोको अरविंद कुमार जैन ने प्रशिक्षु अधिकारियों को लोको फ्रेम, लोको असेम्बली तथा लोको टेस्ट शॉप का भ्रमण कराया। अधिकारियों ने आधुनिक ढंग से युक्त लोको निर्माण की जटिल प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली तथा उच्च स्तरीय सुरक्षा मानकों को भी देखा। इसके बाद प्रशासन भवन में शिष्टाचार बैठक हुई। इसमें महाप्रबंधक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.