मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मुजफ्फरनगर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के सम्मान में शहर के किसी प्रमुख चौराहे का नामकरण महाराणा प्रताप चौराहा करने और वहां उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठी है। इस संबंध में नगरवासियों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महान योद्धा, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनके प्रति जनपदवासियों में गहरी श्रद्धा है। चौराहे का नामकरण और प्रतिमा की स्थापना न केवल युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देगी, बल्कि शहर की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक गरिमा को भी बढ़ाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष चौहान, अमित पुंडीर, अनिरुद्ध सिंह, दिवाकर सोलंकी, दिव्यप्रताप सोलंकी, भूपेंद्र सिंह, अभिषेक पुंडीर, मोहित सोलंकी, शिवकुमार सोलंकी, तहेन्द्र राणा, विश...