प्रमंडलीय आयुक्त मांग पत्र सौंपने का निर्णय
पलामू, मई 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के नियुक्ति की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गई। बैठक रविवार को कचहरी परिसर में मोर्चा अध्यक्ष उदय राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 29 मई को नियुक्ति की मांग को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि आठ मई को उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया था। उपायुक्त आश्वासन दिया था कि इस दिशा में सार्थक पहल की जाएगी,परंतु अभी तक इस दिशा में कोई पहल उपायुक्त स्तर से नहीं की गई है। इस कारण बेरोजगारों में आक्रोश व्याप्त है। बैठक में कृष्णा राम, जयपाल मोची, संजय मिस्त्री, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे, शिवनारण साव, उपेंद्र रजक, राजू राम, उमेश पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.