प्रधान की मृत्यु भोज के बचे भोजन ने मचाया हड़कंप, 10 गोवंश की मौत, सात की हालत गंभीर
मथुरा, मई 24 -- UP News: यूपी के मथुरा में प्रधान के मृत्यु भोज के बाद बचे भोजन ने हड़कंप मचा दिया है। गांव भैंसा में मृत्यु भोज के बाद बचे पुआ के सेवन से यहां की गोशाला में 10 गोवंश की मौत हो गयी है। सात गोवंश की हालत गंभीर है। इससे गांव में हड़कंप मच गया। बीमार गोवंश का उपचार किया जा रहा है। इनमें कई गोवंश की हालत गंभीर है। वेटेरिनरी विश्वविद्यालय के चिकित्सकों की टीम ने गोवंश की मौत की वजह प्रथम दृष्टया अम्लीय अपच माना है। एसडीएम (सदर) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। गांव भैंसा के प्रधान जगन्नाथ सिंह का 08 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद बुधवार (20 मई) को मृत्यु भोज का आयोजन किया गया, जिसमें चौरासी गांवों के लोगों को आमंत्रित किया गया था। भोज के बाद बचे पुआ व अन्य सामान शुक्रवार को गांव के बाहर स्थित सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.