प्रधानाध्यापक के निधन पर शोक, बंद रहा विद्यालय
जौनपुर, मार्च 23 -- जलालपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्रथमिक विद्यालय लखमीपुर थान के प्रभारी प्रधानाध्यापक 48 वर्षीय सतीश गौड उर्फ बबलू निवासी जलालपुर बाजार का रविवार रात में निधन हो गया। निधन की सूचना पर सोमवार को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विद्यालय को बंद कर दिया गया।परिजनों ने बताया कि रात को अचानक उनके पेट में दर्द हुई तो उन्हें स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आराम नहीं होने पर उन्हें जौनपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक के नहीं रहने पर परिजन उन्हें वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रस्ते में उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष पवन सिंह, अनिल कुमार, मो इमरान समेत अन्य शिक्षक और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार सरोज ने घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.