अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिस जिले में भाजपा के सांसद, राज्यमंत्री, सात विधायक, तीन एमएलसी, मेयर व जिपं अध्यक्ष मैाजूद हैं। फिर भी एक विधायक व एमएमलसी बुधवार को प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाने के लिए समय निकाल पाए। हालांकि उपलब्धियों पर चर्चा करने के लिए गन्ना चीनी मिल व जिले के प्रभारी मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण सिंह को आना था लेकिन अंतिम समय पर उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। लालडिग्गी स्थित कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में बुधवार को प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चित्र प्रदर्शनी व पत्रकार वार्ता का आयोजन रखा गया था। विधायक कोल अनिल पाराशर व एमएलसी डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह जिले के विकास की चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उद्यमिता विकास के लिए...