गिरडीह, अप्रैल 6 -- डुमरी। ठाकुरचक पंचायत सचिवालय में रविवार को युवाओं की प्रतिभा खोज-गोट टैलेंट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में पंचायत क्षेत्र की कक्षा 6 से 10 तक के करीब दो सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ठाकुरचक पंचायत गोट टैलेंट स्टडी एंड स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा आयोजित परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित थी, जिसमें 60 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए और इसके लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन ठाकुरचक पंचायत के युवाओं द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य धनंजय प्रसाद उपस्थित थे। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले एमडी जीएस अनवर को लैपटॉप, द्वितीय स्थान पर रिया कुमारी एवं तृतीय स्थान पर साहिन परवीन को टैबलेट प्रदान...