प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें, गड्डो में दफन करें अवशेष
बिजनौर, मई 23 -- स्योहारा। ईद-उल-अजहा त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए अमन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों सहित शहर के गणमान्य और संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पूरी तरह वर्जित रहेगी। साथ ही, कोई भी व्यक्ति खुले स्थान पर कुर्बानी नहीं करेगा, जिससे किसी की भावनाएं आहत न हों। उन्होंने पशुओं के अवशेष को इधर-उधर न फेंकने की अपील करते हुए कहा कि अवशेषों को गड्डो में दबा दिया जाए。 यह भी पढ़ें- अमांपुर में गंगा दशहरा-ईद पर रहेगी सुरक्षाबैठक की व्यवस्था थाना प्रभारी ने पर्व के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.