प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने की मकानों की गणना
चंदौली, मई 24 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद शहाबगंज विकास क्षेत्र के भूसीकृत पुरवा गांव के इटहिया मजरे में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान गणना एवं भवन सूचीकरण का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों की गणना करने में जुटे हुए है। इस दौरान प्रत्येक परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी एकत्र की जा रही हैं।इटहिया गांव में प्रगणकों ने सुपरवाइजर की देखरेख में मकान गणना का कार्य संपन्न किया। टीम द्वारा गांव के प्रत्येक घर तक पहुंचकर मकान की स्थिति, भवन के उपयोग तथा अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए गए। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ किया जा रहा है ताकि आगामी जनगणना के लिए सही आंकड़े उपलब्ध हो सकें। सुपरवाइजर ने प्रगणकों को निर्देश देते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.