छपरा, मई 11 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्यार में धोखा का एक मामला सहाजितपुर थाना में दर्ज कराया गया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व बाद में शादी से इंकार करने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया है। युवती ने अपने प्रेमी सहित उसकी मां, पिता, भाई और बहन को भी नामजद किया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसन्धान में जुट गयी है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म प्रेम कहानी की शुरुआत युवती द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मशरक थाना क्षेत्र के पवन कुमार से करीब डेढ़ वर्ष पहले मुलाकात हुई थी। युवक उसकी रिश्तेदारी का है। बातचीत के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। फिर दोनों के बीच नियमित बातचीत भी शुरू हो गयी। इस बीच युवक ने शादी का वादा कर कई बार श...