पोर्टल पर स्कूली वाहनों का विवरण हो दर्ज : डीएम
शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर,संवाददाता डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रविवार को जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर क्षेत्र में अतिक्रमण और जाम की समस्या, स्कूल परिवहन की सुरक्षा और ई-रिक्शा संचालन पर विशेष चर्चा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि आगामी दो दिनों में कम से कम 100 विद्यालयों में समिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए और कार्यवाही यूपीआईएसएमवीपी पोर्टल पर अपलोड की जाए। सभी विद्यालयों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड कर वाहनों का विवरण दर्ज कराया जाए। उन्होंने ई-रिक्शा में 6 से अधिक बच्चों के परिवहन पर रोक लगाई और नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन बंद करने के निर्देश दिए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्कूल समय में वाहनों की सुचारु निगरानी, निर्धारित मार्ग तय करने और अतिक्रमण एवं जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.