कानपुर, मई 24 -- कानपुर। ऐसे किसान जिनके पास 2019 से पहले की भूमि है और वह किसी कारणवश किसान सम्माननिधि के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। किसान नजदीकी जन सुविधा केंद्र जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ऐसे किसान जिनके पास पिता का आधार या मृत प्रमाणपत्र नहीं है वह भी अपडेट या पंजीकरण करा सकेंगे। उत्तराधिकारी के अलावा अन्य कारण से भूमि परिवर्तन के मामले, पूर्व भू स्वामी की पहचान संबंधी जानकारी वाले प्रकरण, पूर्व एवं वर्तमान भू स्वामी दोनों के खातों में लाभ पहुंचने के मामले वाले pmkisan.gov.in पोर्टल पर अपडेट मिसिंग इंफॉर्मेशन के विकल्प से पंजीकरण अपडेट करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: फार्मर रजिस्ट्री को 30 जून तक विशेष अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...