मेरठ, मार्च 19 -- मेरठ। ओड़िशा के भुवनेश्वर में आयोजित 24वें पैरा नेशनल एथलेटिक्स खेलों में मेरठ के खिलाड़ियों ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में रिया सोलंकी और प्रीति पाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जबकि दीपिका कुमारी ने रजत पदक हासिल किया। प्रभात नगर की रहने वाली रिया सोलंकी ने शॉटपुट स्पर्धा में 10.83 मीटर दूरी तक गोला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। उनके कोच गौरव त्यागी के अनुसार रिया ने इस प्रदर्शन के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया है।वहीं, प्रीति पाल ने 100 मीटर दौड़ की टी-35 श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।इसके अलावा, मेरठ के सलावा क्षेत्र की पैरा एथलीट दीपिका कुमारी ने एफ-33 श्रेणी की शॉटपुट स्पर्धा में 5.8 मीटर का थ्रो कर रजत पदक अपने नाम किया।पहले ही दि...