मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पैट 2023-24 के फाइनल रिजल्ट के खिलाफ छात्रों ने शुक्रवार बीआरएबीयू के प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया। पीजी इतिहास विभाग के गोल्ड मेडल हासिल करने वाले छात्र अभिषेक ने कहा कि उसके साथ गलत किया गया है। उसे जानबूझकर इंटरव्यू में कम नंबर दिया गया है। छात्र ने इसकी शिकायत लोकभवन में राज्यपाल से भी की है।छात्रों ने वीसी चैंबर के सामने धरना दिया। इसके बाद छात्र नेता चंदन यादव के नेतृत्व में छात्रों ने इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज (आर्ट्स) प्रो. राजीव कुमार एवं लीगल ऑफिसर मयंक कपिला से मुलाकात की। चंदन यादव और गोल्डेन सिंह ने कहा मेरिट लिस्ट प्रकाशन में हो रहे देरी से हम सभी पहले ही चिंतित थे कि कहीं मेधा के साथ छेड़छाड़ तो नहीं किया जा रहा। यह भी पढ़ें- पैट का फाइनल रिजल्ट जारी, ढाई घंटे में तीन बार बदला...