पैक्सों को सशक्त करने के लिए राज्य के बीसीओ बनेंगे मास्टर ट्रेनर
समस्तीपुर, मई 29 -- पूसा। पैक्सों को सशक्त करने को लेकर राज्य सरकार ने कमर कस लिया है। इसके लिए राज्य भर के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (बीसीओ) को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर बनाया जायेगा। बाद में उनकी जिम्मेवारी प्रखंड से जुड़े पैक्स के अध्यक्षों व प्रबंध कार्यकारणी सदस्यों को प्रशिक्षित कर इसे मजबूती देना है। प्रशिक्षण राज्य के एकलौते सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा में होगी। इसमें कुल 290 प्रशिक्षु शामिल होंगे। कुल 5 बैचों में आयोजित यह प्रशिक्षण तीन दिवसीय होगी। इसकी शुरूआत एक जून से होगी। प्रथम बैच के उद्घाटन या समापन सत्र में राज्य के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव व उनकी पूरी विभागीय टीम के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- पैक्सों को सशक्त करने के लिए राज्य के बीसीओ बनेंगे मास्टर ट्रेनर केन्द्र की प्राचार्य संगीता कुमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.