पेट्रोल पंप कर्मी की मां ने हत्या की आशंका जताते हुये दर्ज करायी नामजद प्राथमिक
समस्तीपुर, मई 29 -- दलसिंहसराय। थाने के केवटा गांव के कागपुर में पंपकर्मी अजीत कुमार की गुरुवार को शव बरामद होने के मामले में मृतक की मां रामदुलारी देवी ने हत्या की आशंका जताते हुये नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। सिंटू कुमार एवं उनके सहयोगी आरोपित किये गये हैं। कहा है कि तीन दिन पहले अजीत ने बताया था कि चोरी गये एक ट्रैक्टर के मालिक सिन्टू कुमार ने उसे जान मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.