पेट्रोल और डीजल के फिर बढ़े दाम, गरीब और मध्यम वर्ग का बिगड़ा बजट
लोहरदगा, मई 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लगातार तीसरी बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी करते हुए पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल 86 पैसे की वृद्धि कर दी गई है। तेल के दाम में लगातार हो रही वृद्धि ने गरीब और मध्यम वर्ग का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। लगभग तीन वर्षों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रहने के बाद अब साप्ताहिक समीक्षा के तहत लगातार ईंधन के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 86 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। बीते 15 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। यह भी पढ़ें- नौ दिनों में तीसरी बार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोग चिंतित लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। ईंधन महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ने लगा है। जिसका असर धीरे-धीरे रोजमर्रा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.