मुंगेर, जून 10 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के समदा गांव में पड़ोसी द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा मारपीट करने मामले में तीन व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज किया गया। इस संबंध में समदा गांव निवासी मुंशी बिद की पत्नी रामपरी देवी ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर बताया है कि पड़ोस के बर्दी बिंद का बेटा रहीश कुमार हमेशा शराब पीकर मेरे घर में घुस आता है तथा मेरी पुत्रवधू के साथ छेड़खानी करना चाहता है। जब हम लोग मना करते हैं तो गाली गलौच करता है। मेरा बेटा परदेस में काम करता है। हम लोग घर में अकेले रहते हैं। आज जब हम घर के बाहर बैठे थे तो रहीश कुमार शराब के नशे में धुत होकर आया और गाली गलौच करने लगा। जब मैंने उसका विरोध किया तो रहीश कुमार और उसका पिता बर्दी बिंद तथा मां रानी देवी म...