पूर्व सैनिक सम्मेलन में सैनिक हितों के मुद्दों पर मंथन
रुद्रपुर, मई 24 -- खटीमा, संवाददाता। पूर्व सैनिक संगठन के तत्वावधान में रविवार को आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने शहीदों एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की। ब्लॉक सभागार में आयोजित सम्मेलन में हाल ही में सेना से सेवानिवृत्त होकर आए सैनिकों का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्हें संगठन की सदस्यता भी दिलाई गई। चकरपुर निवासी हवलदार कपिल सिंह पोखरिया को बॉक्सिंग में कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिकों ने वीर नारियों, 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं दिव्यांग पूर्व सैनिकों को कैंटीन में प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.