बिजनौर, मई 23 -- बिजनौर। पूर्व सांसद बिजनौर राजा भारतेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर नगर गंज क्षेत्र में माँ गंगा की धारा को पौराणिक घाट तक लाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। गंभीरता से सुनकर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। क्षेत्र की धार्मिक आस्था, पर्यटन और स्थानीय विकास को नई दिशा दिलाने के उद्देश्य से पूर्व सांसद बिजनौर राजा भारतेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और नगर गंज क्षेत्र में माँ गंगा की धारा को पौराणिक घाट तक लाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। साथ ही मंडल स्तर पर बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को बिजनौर में बनाए जाने की मांग भी रखी, ताकि जनपद के युवाओं और ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं एवं अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने किसानों और पशुपालकों की स...