पूर्व विधायक हरिप्रताप की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- पूर्व विधायक सदर और लम्बे समय तक नगरपालिका अध्यक्ष रहे स्व. हरिप्रताप सिंह की दूसरी पुण्यतिथि शुक्रवार को नगर के तुलसी सदन हादीहाल में मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व. हरिप्रताप सिंह ने नगरपालिका अध्यक्ष के पद पर रहते हुए शहर के विकास को एक नई दिशा दी। नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह के प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने कहा कि उनके अधूरे विकास कार्यों और शहर को सजाने संवारने के अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं। वह हमारे लिए प्रेरणा बनकर आज भी मार्गदर्शन कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.