पूर्णिया समेत बिहार की एक हजार बसों से होगा असम में चुनाव कार्य
पूर्णिया, अप्रैल 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्णिया समेत बिहार की करीब एक हजार बसें दौड़ लगाएंगी। इसमें पूर्णिया से सबसे अधिक 110 बसों का प्रबंध किया गया है। चुनाव कार्य के लिए बिहार से पहले 823 बसों की मांग की गई थी, जिसे बाद में बढ़ा कर करीब एक हजार कर दी गई। पूर्णिया को पहले 100 बसों की जबावदेही दी गई थी। परन्तु आखिरकार 110 बसों को यहां से रवाना किया गया। शनिवार को शहर के इन्दिरा गांधी स्टेडियम से इन बसों को रवाना किया गया है। बताया गया कि नौ अप्रैल को असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण बिहार समेत आसपास के राज्यों से बसों की डिमांड हुई थी। इसमें बिहार से बीस से नीचे एवं तीस से पचास सीटर बसों को उपलब्ध कराया जाना था। इसमें पूर्णिया से 30- 50 सीट वाली बसों की मांग हुई थी।...इन जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.