पूरी हुई श्रमिकों की मांग, हर महीने कम से कम 23 हजार मिलेगी सैलरी
बेंगलुरु, मई 23 -- कर्नाटक सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में 60 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब यह सुनिश्चित हो सकेगा कि बेंगलुरु में श्रमिकों को हर महीने कम से कम 23,376 रुपये सैलरी मिल सकेगी। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राज्य की राजधानी में कुशल श्रमिक हर महीने 31,114 रुपये पाने के हकदार होंगे। यह जानकारी साझा करते हुए, श्रम मंत्री संतोष लाड ने शनिवार को इस कदम को पूरे कर्नाटक में श्रमिक समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया। कर्नाटक के अन्य हिस्सों में संशोधित दरें हर महीने 19,300 रुपये से 21,251 रुपये के बीच होंगी। मंत्री ने कहा कि संशोधित मज़दूरी अधिसूचना राज्य भर में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के साथ-साथ कुछ खास क्षेत्रों के कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी, और साथ ही पहली बार लाखों मजदूरों को एक एकीकृत ढांचे के तहत ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.