आजमगढ़, मई 20 -- आजमगढ़, संवाददताता। सीएमओ कार्यालय सभागार में बुधवार को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के मुख का कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा की अध्यक्षता में प्रचार-प्रसार और भ्रांतियों को दूर करने के लिए धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला गंभीर रोग है, जिसके लगभग 99 प्रतिशत मामलों का कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण होता है। इस बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को नि:शुल्क टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अ...