पुलिस पर हमले में 5 नामजद 10-12 अज्ञात पर केस दर्ज
बगहा, मार्च 19 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। लोहियरिया पंचायत के महुअवा गांव में आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमले व पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में कुमारबाग थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। थाना के एक अधिकारी की लिखित शिकायत पर पांच नामजद एवं 10-12 अज्ञातों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही नामजद समेत अज्ञातों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि महुअवा गांव में मंगलवार की शाम बानुछापर थाने की पुलिस एक लड़की के अपहरण के मामले में स्व. भीखम महतो के पुत्र संजय महतो के घर अनुसंधान में गई थी। यहां जांच-पड़ताल के बाद पुलिस संजय महतो को गिरफ्तार कर थाने ले जाने लगी। इस पर संजय के परिजनों ने विरोध शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.