लखीमपुरखीरी, जून 15 -- निघासन। पुलिस ने कई जगहों से खोए सत्रह एंड्राएड मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया। सीओ शिवम कुमार और कोतवाल अवधराज सेंगर ने बताया कि फोन मालिकों ने सीईआईआर पोर्टल पर अपने गुम मोबाइलों की शिकायतें दर्ज की थीं। पुलिस टीम ने इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सर्विलांस और तकनीकी मदद से रियलमी, वीवो, सैमसंग, वन प्लस और ओप्पो आदि सत्रह महंगे स्मार्टफोन बरामद किए। इस टीम में कोतवाली के कंप्यूटर आपरेटर सर्वेश यादव, कांस्टेबल गौरव सिंह और संजय यादव शामिल रहे। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपए बताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...