पुलिस ने पुरखास गांव में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
कौशाम्बी, मई 21 -- पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर गुरुवार को सरायअकिल थाना पुलिस ने पुरखास गांव में जन चौपाल का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह और तिल्हापुर चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना व मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण कराया। चौपाल में ग्रामीण लाल चंद्र ने मंदिर निर्माण से जुड़ी समस्या उठाई, जिस पर पुलिस ने आगामी थाना समाधान दिवस में निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। वहीं, सोहन, राजेंद्र और दिनेश सहित कई ग्रामीणों ने श्मशान घाट की भूमि पर अवैध प्लाटिंग किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। इंस्पेक्टर ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक ने नाबालिग बच्चों के घर से भागने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए परिवारों को जागरूक किया। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.