सीवान, मार्च 30 -- नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही छापेमारी कर सूर्यपुरा निवासी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। एसपी का कहना है एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि इस तरह के अपराधों के प्रति पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनुसंधान पूर्ण कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अभियुक्त को सजा दिलायी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...