श्रावस्ती, मई 24 -- श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शनिवार देर शाम को एसएसबी व पुलिस की ओर से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सीमा क्षेत्र में आने जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई। साथ ही वाहन चालकों के लाइसेंस व पहचान पत्र की भी जांच की गई। इस दौरान एसएसबी जवानों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में आने जाने वालों की कड़ी निगरानी की जा रही है। अराजकतत्वों पर नकेल कसने के लिए विभिन्न मार्गों पर नजर रखी जा रही है। संयुक्त गश्त के दौरान एसएसबी जवानों व पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने व एसएसबी कैंप में सूचना देने के लिए कहा। इससे अपराधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...