अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- दुलहूपुर। जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना मालीपुर पुलिस ने वर्षों पुराने आर्म्स एक्ट के मामलों में बरामद अवैध हथियारों को नष्ट कराया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में की गई। सोमवार को वर्ष 1990, 1991, 1993 और 1995 में दर्ज आर्म्स एक्ट के मुकदमों से संबंधित कुल सात माल तमंचा, कारतूस और चाकू को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फैजाबाद के आदेश पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की ओर से गठित टीम की देखरेख में संपन्न हुई। उपजिला मजिस्ट्रेट जलालपुर राहुल गुप्त, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष मालीपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य की मौजूदगी में हथौड़े से तोड़कर इन हथियारों को पूरी तरह निष्प्रभावी कि...