पटना, मई 24 -- पुलिस ने चौबीस घंटे में चार थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर विभिन्न कांडों के 29 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। जिले के रूपसपुर, शाहपुर, बिहटा और पालीगंज थाना क्षेत्रों से इनकी गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपितों में मनेर के राहुल कुमार तथा बजीरगंज के गुड्डू कुमार शामिल हैं। दोनों पर इसी साल आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी प्रकार बिहटा आर्म्स एक्ट में दर्ज प्राथमिकी में आदित्य कुमार और सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। शाहपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में शाहपुर निवासी आरोपित पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने अभियान चलाकर 29 आरोपितों को गिरफ्तार किया 26 मार्च को पालीगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मार दी गई थी। इस मामले म...