पुलिस गिरफ्त में दो स्नैचर, मोबाइल और बाइक बरामद
गंगापार, मई 1 -- उतरांव पुलिस ने दो स्नैचरों को बाइक व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में स्नैचरों के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। उक्त गिरफ्तारी बीते 27 अप्रैल को युवकों से छीनी गई बाइक व मोबाइल से सम्बन्धित है। थाना सरायममरेज के बघेडी गांव निवासी श्रवन कुमार विश्वकर्मा पुत्र मोहन लाल विश्वकर्मा गांव के सुशील भारतीया के साथ बाइक से उतरांव के सिंघौरा गांव से घर जा रहे थे। बीते 27 अप्रैल की देर शाम बलीपुर बाजार के पास बाइक सवार दो अज्ञात लोग बाइक व मोबाइल छीनकर भाग गए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर इलाकाई पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामले में उतरांव पुलिस ने बहरिया थाना क्षेत्र के फाजिलाबाद उर्फ कालूपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह पुत्र राम सिंह बैगा मंगता, हंडिया थाना क्षेत्र के अंजना गांव निवासी सोनू बैगा मंगता पुत्र कमलेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.