समस्तीपुर, मई 20 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय अनुमंडल के भगवानपुर देसुआ में मंगलवार की रात पुलिस मुठभेड़ में जख्मी प्रिंस कुमार के परिजनों ने पुलिस एनकाउंटर को फर्जी करार दिया है। इस सम्बंध में एसपी को एक आवेदन भेजकर प्रिंस की मां सुशीला देवी ने निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। वहीं पुलिस ने हथियार बरामदगी के दौरान अलग-अलग लूटकांडों में पुलिस वांछित प्रिंस के मुठभेड़ में जख्मी होने की बात कही है। जबकि दलसिंहसराय शहर के भगवानपुर चकसेखु, वार्ड 14 निवासी प्रिंस की मां सुशीला व पिता पिंकू कुमार ने पूरे मामले को फर्जी एवं शोहरत लेने के लिये की गई कार्रवाई बताया है। यह भी पढ़ें- उजियारपुर में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली एसपी को दिये आवेदन में गोली लगने से जख्मी प्रिंस की मां ने कहा है कि सोमवार की सुब...