पुरानी पुलिया तोड़ने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी, अप्रैल 5 -- रामनगर। चौका घाट क्रासिंग से गणेशपुर जाने वाले मार्ग पर मथुरा पुरवा गांव के पास स्थित एक पुरानी पुलिया को जेसीबी मशीनों की मदद से तोड़ दिया गया। जिससे गांव वाले नाराज हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पुल बनाने वालों ने इसे तोड़ा है जब कि इस पुलिया से बरसात व बाढ़ के समय गांव को जलभराव से राहत मिलती थी। अब पुलिया हटाकर पायलिंग का काम शुरू किया गया है जिससे गांव में पानी भरेगा। रविवार को जैसे पुलिया तोड़ी गई वैसे ग्रामीण जमा हो गए और उनमें भय तथा चिंता का माहौल दिखाई दिया। मथुरापुरवा गांव की विद्यावती, राजकुमारी, पूनम, राम कुमारी, गुड्डन, विनीता, अनीता, सीमा, सावित्री, रेखा और ग्रामीण गुड्डू शुक्ला, सहारे, शिवमंगल सहित कई लोगों ने कहा कि यदि जल निकासी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो उनका गांव बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.