पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी रामअशीष साहू
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी रामअशीष प्रसाद साहू की 20वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को सर्वोदय विचार मंच के तत्वावधान में चांदनी चौक नारायण विहार कॉलोनी स्थित एक स्कूल के सभागार में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधान परिषद सदस्य गणेश भारती एवं पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।वक्ताओं ने रामाशीष साहू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय साहू वंचित समाज की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ते थे। प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी उनकी बातों को गंभीरता से लेते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संयोजक सत्यनारायण प्रसाद ने की। यह भी पढ़ें- ..सामाजिक आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा है लुहिया गांव संचालन सह संयोजक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.